फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत
विज्ञापन

इटवा। इटवा-बांसी मार्ग पर स्थित सेनुरी पेट्रोल पंप के पास दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक पर सवार युवक की मौत हो गई। दो अन्य घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गोल्हौरा थाना क्षेत्र के ग्राम शनिचरा निवासी जयप्रकाश द्विवेदी (35) मंगलवार को घर से इटवा आ रहे थे। अभी वह इटवा-बांसी मार्ग पर स्थित सेनुरी पेट्रोल पंप के पास पहुचे थे। दूसरी तरफ से बाइक से इटवा थाने के रमवापुर निवासी अब्दुर्रहमान व शफीक आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। दोनों बाइक पर सवार तीनों घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी इटवा में भर्ती कराया। वहां हालत गंभीर देख दो घायलों को जिला अस्पताल और तीसरे को जिला चिकित्सालय बस्ती रेफर कर दिया गया। बस्ती ले जाते रास्ते में ही जय प्रकाश द्विवेदी की मौत हो गई। थानाध्यक्ष इटवा ज्ञानेंद्र राय का कहना है कि मामले की जानकारी है। तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें