फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: युवक को बांधकर पीटा, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
- भवानीगंज थाना क्षेत्र के बनकटी गांव का बताया जा रहा है मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भवानीगंज। थाना क्षेत्र के के ग्राम पंचायत बनकटी के एक युवक की बांधकर पिटाई करने का मामला सामने आया है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग युवक को मानसिक रूप से विक्षिप्त बता रहे हैं। लोगों में प्रधान प्रतिनिधि पर पिटाई करने की चर्चा कर रहे हैं। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार को एक वीडियो वायरल होने लगा। यह बनकटी का गांव बताया जा रहा है। जहां एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को एक व्यक्ति बांध कर मारते-पीटते नजर आ रहा है। वीडियो में उक्त युवक के चारों तरफ बड़ी संख्या में खड़े लोग खड़े हैं। वायरल वीडियो की जब पड़ताल की गई तो पता चला कि मानसिक रूप से विक्षिप्त उक्त युवक थाना क्षेत्र के परसा जमाल का निवासी है। उसका नाम सलीम है, युवक के बारे में जब गांव में पता किया गया तो पता चला कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है वह क्षेत्र में घूमता रहता है। मोबाइल चोरी के शक में उसकी पिटाई की जा रही है और पीटने वाला प्रधान प्रतिनिधि है। ऐसा लोगों का कहना है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई और जांच में जुट गई।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। वायरल वीडियो की जांच की जा रही है, जांच उपरांत विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें