फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पूर्व विधायक के अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
पथरा कस्बे में तिरंगा यात्रा में शामिल पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह। स्रोत विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पथरा। स्थानीय कस्बे में पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में बृहस्पतिवार को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें क्षेत्र के अनेक लोगों ने भाग लिया। यात्रा की शुरुआत यूपी बड़ौदा बैंक से हुई और समापन कस्बे के आखिरी छोर पर किया गया।
पूर्व विधायक ने कहा कि अब भारत आतंकी हमले के बाद चुप नहीं बैठता है। बल्कि हमारी सेना पाकिस्तान के घर में घुसकर मारती है। प्रधानमंत्री ने सेना को छूट दे रखी है। हमारी सेना पाकिस्तान को ऐसा जख्म दिया है कि वह अभी भी कराह रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रमेश धर द्विवेदी ने की। इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि डाॅ. दशरथ चौधरी, ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश ओझा, चंदू चौधरी, वीरेंद्र राव, शिव प्रसाद चौधरी, दिनेश चौधरी, रिंकू वाल्मीकि, श्रवण चौधरी, शिवराम चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर लोटन में निकली तिरंगा यात्रा
फोटो- है
लोटन । कस्बे के ठोठरी तिराहे से भाजपा के पदाधिकारियों के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपरांत सेना के सम्मान में ब्लॉक के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली। भारत माता की जयघोष से गूंज उठा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा सेना के सम्मान में निकाली गई है। जो चुनौती हो और राष्ट्र संकट में हो तो धैर्य और एकता ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी होती है। इस माहौल में सेना के जवानों के कारण भारत ने पाकिस्तान के हौसलों को ध्वस्त किया है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दृग्नारायण सिंह, सुनील कुमार सिंह, अजय सिंह, मनोज कुमार, अनील कुमार जायसवाल, शिवम विश्व, कृष्ण दत्त तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें