फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती : लालजी ने नेपाल के पहलवान को किया चित

विज्ञापन
जोगिया क्षेत्र के बभनी बाजार में कुस्ती लडते पहलवान। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
कुश्ती : लालजी ने नेपाल के पहलवान को किया चित
विज्ञापन

पकड़ी बाजार (सिद्धार्थनगर)। जोगिया ब्लॉक बभनी बाजार में शनिवार को दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में जिले के लालजी पहलवान ने नेपाल के देव थापा को कालागंज दांव से पटकनी देते हुए पहले दिन का मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले में नेपाल के भी कई पहलवानों ने दांव आजमाया।
प्रतियोगिता की शुरुआत फ्री स्टाइल मुकाबला बनकटा के लालजी मिश्र एवं काठमांडू के थापा पहलवान के बीच हुआ। लालजी मिश्रा ने नेपाल के पलवान को चित किया। दूसरा मुकाबला बनारस के पवन एवं गोरखपुर के मोहन के बीच हुआ। पवन विजयी हुए। नेपाल के देव थापा और राजस्थान के गोलटा के बीच कुश्ती हुई। देव थापा विजयी रहे। राजस्थान के मुन्ना टाइगर और हरियाणा के छोटू बीच हुए मुकाबले में मुन्ना ने धोबिया पछाड़ दांव से जीत दर्ज की। महिला पहलवान गोरखपुर की स्वाती और लखनऊ की नैंसी के बीच कुश्ती हुई। स्वाती विजयी रहीं। खिरिया के मो. सावेज और मध्य प्रदेश के ठाकुर सूरज बीच कुश्मी हुई। मो. सावेद विजई रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान के मोंटी सिंह और कडजहवा के रूपेश पांडेय बीच मुकाबला हुआ। रूपेश पांडेय विजई रहे। बनारस के सुनील सिंह एवं गोरखपुर के राहुल पांडेय बीच हुआ मुकाबला बराबर रहा। संतकबीरनगर के सर्वेश तिवारी एवं काली के बीच हुआ मुकाबला बराबर रहा। राहुल यादव ने रामनेवास को चित किया। नेपाल के ठाकुर सिंह को मो. परवेज ने चित किया। बनारस के उमेश को बनकटा के लालजी ने धूल चटाई। इस दौरान आयोजनकर्ता मो. जहीर, हरिप्रसाद राजभर, महबूब हुसेन, राजेंद्र प्रसाद गौतम, महमूद, मंजूर अली, गुड्डू चौधरी, ओमप्रकाश जायसवाल, सद्दाम, रंजीत यादव, आशीष सिंह, रामप्रकाश, जुड़ानी, समुल्ला खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें