फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नए कानून के बारे में महिलाओं को दी जानकारी

Tue, 05 May 2026 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति के तहत शोहरतगढ़, जोगिया, कपिलवस्तु सहित अन्य थानों में सोमवार को पुलिस टीम ने गांव में चौपाल का आयोजन किया। इसमें महिलाओं और छात्राओं को एकत्र किया। उन्हें सोशल मीडिया के प्रयोग कम करने, साइबर अपराध से बचने के उपायों के साथ नए कानून के बारे में जानकारी दी। बताया कि अगर कहीं कोई दिक्कत हो, स्कूल जाते समय कोई परेशान करता हो तो तत्काल पुलिस की मदद से ले सकती हैं। इसके साथ ही घरेलू हिंसा के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन

शोहरतगढ़ पुलिस की ओर से एसओ नवीन सिंह की अगुवाई वाली टीम ने थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन रोड थाना शोहरतगढ़ में मौजूद महिलाओं, बालिकाओं, छात्राओं को मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के क्रम में सरकार की ओर से चलाई जा रही सरकारी योजनाओं से अवगत कराया गया। वहीं, खेसरहा पुलिस ने एसओ अनूप कुमार मिश्र के निर्देशन में मुख्य कस्बों में जाकर महिलाओं और छात्राओं को कानून के बारे में जानकारी दी।
वहीं, कोतवाल कपिलवस्तु संतोष कुमार तिवारी की अगुवाई वाली टीम में अलीगढ़वा कस्बा सहित कई स्थानों पर चौपाल का आयोजन करके महिलाओं को कानून के बारे में जानकारी दी। इसमें मिशन शक्ति फेज 5.0 के विषय में महिलाओं को महिला संबंधी अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जारी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान एसआई सदरुल आलमीन, प्रदीप उपाध्याय, नंदिनी राना, सुषमा वर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें