फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बाजार गुलजार, आखिरी चरण में टूट पड़े खरीदार

Thu, 31 Oct 2024 07:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर के सिद्धार्थ तिराहे पर दीपवाली के अवसर पर मिठाई की खरीददारी करते महिलाएं।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। खुशियों के पर्व दीपावली को और खुशनुमा बनाने के लिए बृहस्पतिवार देर शाम तक लोगों ने खरीदारी की। आखिरी चरण में खरीदार मिठाई, पटाखा और फूल खरीदने के लिए उमड़ पड़े। दुकानों पर जबरदस्त भीड़ रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दीपावली पर कपड़ा, मिठाई, मोमबत्ती, पटाखा और फूल माला की खरीदारी में लोग जुट गए। 11 बजे से ही बाजार में भीड़ बढ़ गई। रेलवे क्राॅसिंग के दक्षिण तरफ फूल माला की दुकान पर खूब भीड़ देखी गई। गेंदा का माला 60 से 100 रुपये प्रति पीस की दर से बिका। आकाश सैनी ने बताया कि बाजार में 50 लाख तक का माला बिकने का अनुमान है। लक्ष्मी गणेश की मूर्ति की मांग अधिक थी। दुकानदार राकेश ने बताया कि 50 से 500 रुपये तक मूर्ति बिकीं। दिनेश भूज ने बताया कि बाजार में 50 बोरी से अधिक बिकने का अनुमान है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें