फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कार की टक्कर से सड़क पर टहल रही महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन

- ढेबरुआ थाना क्षेत्र के मदरहिया गांव के पास हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
तुलसियापुर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के मदरहिया गांव के पास पैदल जा रही महिला को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के मौत की खबर मिलने के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

मदरहिया गांव निवासी ज्ञानमती (49) पत्नी गुद्दे देर शाम को गांव के सड़क पर टहल रही थी। बताया जा रहा है कि इसी बीच तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके बाद परिवार के लोग उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी पहुंचे। इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। अस्पताल पर पंचनामा करके शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक मृतका के दो पुत्र दुर्गेश (22) व शक्तिमान (18) हैं। ढेबरुआ एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है। लाश को पीएम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें