फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सोहना शाखा कटने से ढाई सौ बीघा गेहूं की फसल डूबी

Thu, 19 Dec 2024 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
भनवापुर के जूड़ीकुइयां गांव के पास कटी सरयू नहर बलरामपुर खंड तीन की सोहना शाखा। संवाद
विज्ञापन
-भनवापुर ब्लाॅक क्षेत्र से गुजरती है सरयू नहर खंड तीन की सोहना शाखा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। भनवापुर ब्लाॅक क्षेत्र से होकर जाने वाली सरयू नहर खंड तीन की सोहना शाखा कट जाने से क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों के सैकड़ों किसानों की करीब 250 बीघा गेहूं की फसल डूब गई है। किसान गेहूं के खेत में भरे पानी को पंपिंग सेट व ट्रैक्टर के माध्यम से निकालने में जुटे हैं। क्षेत्र के किसानों ने नहर विभाग के लापरवाह अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही फसल का सर्वे कराकर क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है।
लोगों का कहना है कि किसानों की दुश्वारी कम होने का नाम नहीं ले रही है। कभी बाढ़ के रूप में प्रकृति की तो कभी नहर विभाग की लापरवाही की मार झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन


-
बोले किसान
पहले बाढ़ ने धान की फसल को बर्बाद कर दिया। उसके मुआवजे के नाम पर खानापूरी की गई। जैसे-तैसे दस बीघे में गेहूं की बुवाई की मगर नहर विभाग की लापरवाही से पूरी फसल डूब गई।- पूजा राम यादव, किसान मनिकौरा
-

नहर की सफाई व मरम्मत के नाम पर लाखों रुपये का गोलमाल कर लिया गया। नहर की सफाई के दौरान कटान को बांध दिया गया होता तो आज मेरी आठ बीघा गेहूं की फसल नष्ट होने से बच जाती। -गोबरे, किसान मनिकौरा
-

पानी छोड़ने से पहले अगर विभाग के जिम्मेदारों ने एक बार नहर की जांच कर ली होती तो यह समस्या नहीं होती। क्षेत्र के सैकड़ों किसानों की करीब ढाई सौ बीघा फसल बच जाती। बेलवा दरियाबक्श गांव में मेरी दस बीघा गेहूं की फसल नष्ट हो गई है। -अब्दुल कासिम, किसान, सेखुई सेनापति
-
नहर का पानी बंद कर दिया गया है, मगर जूड़ीकुइयां, मोहम्मद पुर, बौनाजोत व मनिकौरा के बीच अब भी आधा दर्जन से अधिक जगह नहर कटी है। मेरी आठ बीघा गेहूं की फसल डूब गई है। पंपिंग सेट लगाकर पानी निकाल रहे हैं। -शिवपूजन, किसान मनिकौरा
विज्ञापन

-
वर्जन
मनिकौरा गांव के पास अवैध तरीके से ह्यूम पाइप डाला गया था। इसलिए पानी के तेज बहाव के कारण जलभराव हुआ है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। -संतोष कुमार राय, एक्सईएन सरयू नहर खंड तीन बलरामपुर की सोहना शाखा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें