फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की चपेट से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक की चपेट से महिला की मौत
विज्ञापन

शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के सियांव नानकार गांव में रविवार शाम घर के सामने महिला बाइक की चपेट में आ गई। हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज करके पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के सियांव नानकार की निवासी कमलावती (47) पत्नी विष्णु चौधरी रविवार को शाम सात बजे लगभग घर से निकलकर गांव के पास से गुजर रहे सड़क पर टहलने गई थी। उसी दौरान सड़क पार करते समय वह बाइक की चपेट में आ गईं। हादसे में वह गंभीर रूप जख्मी हो गईं। गांव से टहलने वाले ग्रामीण हादसा देखकर सन्न रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पर परिजनों ने महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से गोरखपुर रेफर कर दिया गया। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। इस संबंध में शोहरतगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया। तहरीर के आधार जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें