फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बिजली उपकेंद्र में भरा पानी सड़क काट कराई जलनिकासी

Sat, 18 Jul 2026 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सुबह दो घंटे की बारिश ने शहर पूरे शहर में त्राहि-त्राहि मचा दी। सड़कें और गलियां जलमग्न होने के साथ पावर हाउस में जलभराव हो गया। परिसर में रखे ट्रांसफॉर्मर डूब गए और भवन में संचालित मशीनों तक पानी पहुंचने का खतरा उत्पन्न हो गया।
इससे मशीनों के खराब होने के साथ बिजली सप्लाई पर संकट मंडराने लगा। सूचना पर नगर पालिका ईओ और सीओ के साथ एसडीएम नौगढ़ मौके पर पहुंचे और पावर हाउस के पीछे बाल्मिकीनगर मोहल्ले में स्थित इंटरलॉकिंग सड़क की जेसीबी से खोदाई कर जलनिकासी कराई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह झमाझम बारिश से शहर के हाइडिल तिराहे के निकट स्थित नौगढ़ पावर हाउस में जलभराव हो गया। जलनिकासी का इंतजाम नहीं होने से पॉवर हाउस परिसर की निचली भूमि में पानी भरने लगा तो बिजलीकर्मी परेशान हो उठे।
विज्ञापन

वहां मरम्मत के लिए आए और रखे नए बिजली ट्रांसफाॅर्मर पानी में डूब गए। पॉवर हाउस से जलनिकासी के लिए मुख्य सड़क किनारे नाली का निर्माण अधूरा होने के कारण यहां जलभराव हो रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें