फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बांध पर अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, चपेट में आने से युवक की मौत

Sat, 18 Jul 2026 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


बांसी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हयातनगर के टोला बंजरही में शुक्रवार को ट्रैक्टर पलट गया। इसकी चपेट में आने से इस पर सवार दीपक (20) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक रमेश (18) गंभीर रूप से घायल हो गया है। गंभीर हाल में चिकित्सकों ने उसे मेडिकल काॅलेज सिद्धार्थनगर भेज दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के बाद से परिवार के लोगों को रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, हयातनगर के टोला बंजरही में दीपक पुत्र खुशलाल और रमेश पुत्र प्रेमबली खेत की जोताई करने के लिए ट्रैक्टर लेकर गए थे। बताया जा रहा है कि जोताई के बाद लौटते समय ट्रैक्टर बांध की चढ़ाई पर संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर पलट गया। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें 50 शैय्या युक्त संयुक्त चिकित्सालय बांसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक डाॅ. लक्ष्मी शंकर सिंह ने जांच के बाद दीपक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल रमेश की प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही बांसी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद हयातनगर टोला बंजरही में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई दिलीप रोजी-रोजगार के सिलसिले में मुंबई में है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें