फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव आम आदमी पार्टी’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव आम आदमी पार्टी’
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। आम आदमी पार्टी से दिल्ली के मॉडल टाउन से विधायक और प्रदेश चुनाव प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके लिए जनसंपर्क शुरू कर दिया गया है। पार्टी अपनी विकास की नीतियों के बल पर उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। वह बृहस्पतिवार को नगर स्थिति पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी विकास को गति देने के लिए जानी जाती है। प्रदेश की भाजपा सरकार की जमीन हिल चुकी है। भाजपा सरकार पांच वर्षों में कुछ खास नहीं की। केवल धर्म के नाम पर लड़ने-लड़ाने का कार्य किया। न तो स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कार्य हुआ, न नौजवान, किसान और व्यापारी के लिए। यही वजह है कि प्रदेश सरकार में रहने वाले अब भाजपा को अलविदा कह रहे हैं, क्योंकि उन्हें पता हो गया है कि अब प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं को तरजीह देने कार्य करती है। वह अपने बीच के लोगों को टिकट देगी। बाहरियों को पार्टी में शामिल करने और टिकट देने के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सभी का स्वागत है। सबकी सुनी जाएगी। पार्टी अपने हिसाब से प्रत्याशी बनाएगी और पूरे मनोयोग से लड़ेगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष धीरज गुप्ता, भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें