फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख सड़क के चौड़ीकरण के विरोध में उठे स्वर

विज्ञापन
शहर में बदहाल नवीन मंडी मार्ग पर आवागमन करते राहगीर। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
प्रमुख सड़क के चौड़ीकरण के विरोध में उठे स्वर
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। शहर के प्रमुख सड़क हाइडिल तिराहे से सिद्धार्थ चौक होते हुए पेट्रोल पंप तिराहे तक चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण कार्य को लेकर विरोध के स्वर उठने लगे हैं। नगर पालिका की तरफ से अतिक्रमण के चिह्नांकन के बाद 16 लोगों के आपत्ति दाखिल करने और पूर्व चेयरमैन आदि के डीएम से शिकायत के बाद विवाद उत्पन्न हो गया है। इस मामले केा एडीएम सीताराम गुप्त निस्तारित करेंगे।
मुख्य मार्ग के क्षतिग्रस्त होने के साथ ही सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण शहर में अक्सर जाम लगने की समस्या बनी रहती है। कई बार जरूरी काम से निकले लोगों को जाम में घंटों फंसे रहना पड़ता है। इस समस्या से निजात के लिए शहरवासी एवं राहगीरों द्वारा सड़क चौड़ीकरण, सुंदरीकरण व ओवरब्रिज का निर्माण कराने की मांग कई बार उठाई जा चुकी है। इसे देखते हुए नगर पालिका की तरफ से लगभग दो किलोमीटर लंबी इस सड़क के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण का कार्य प्रारंभ किया गया था। इसके तहत हाइडिल तिराहे और पेट्रोल पंप की तरफ से सड़क किनारे खुदाई कर गिट्टियां डाली जा रही थीं। घनी आबादी वाले क्षेत्र में नगर पालिका ने सड़क किनारे अतिक्रमण कर बने मकान एवं दुकान मालिकों को चिह्नित करते हुए कब्जा हटाने का नोटिस दिया था। इसके बाद से विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। नोटिस पाए लोगों में 16 ने आपत्ति दाखिल की है। पूर्व चेयरमैन एसपी अग्रवाल आदि व्यापारियों ने डीएम को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि सड़क निर्माण में मनमानी तरीके से लोगों की निजी भूमि शामिल की जा रही है। उन्होंने निर्माण कार्य रोकते हुए दोनों तरफ समान रूप से भूमि सड़क निर्माण में शामिल करने की मांग की है। नगर पालिका के ईओ शैलेंद्र गुप्ता का कहना है कि नगर पालिका की तरफ से नोटिस जारी करने के बाद 16 लोगों ने आपत्ति दाखिल की है। इसके निस्तारण के बाद सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिन से बंद है सड़क निर्माण
कई दिनों से सड़क की दोनों तरफ खुदाई कर गिट्टियां डालने का चल रहा कार्य पांच दिन से बंद हो गया है। सड़क चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण कार्य बंद होने से स्थानीय नागरिकों एवं राहगीरों में निराशा है। लोगों ने विवाद एवं आपत्तियों का जल्द निस्तारण कर सड़क निर्माण कार्य पूर्ण कराने की मांग की है। एडीएम सीताराम गुप्ता ने कहा कि डीएम दीपक मीणा के निर्देश पर जल्द आपत्तियों का निस्तारण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें