फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ की नारेबाजी का वीडियो वायरल

विज्ञापन
द्धिर्थनगर में केंद्रीय शिक्षामंत्री के आगमन पर भजपा कार्यकर्ताओ के साथ जाते शोहरतगढ़ और बढनी ब - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
बीडीओ की नारेबाजी का वीडियो वायरल
विज्ञापन

केंद्रीय शिक्षा मंत्री के कार्यक्रम में बीडीओ बढ़नी का वायरल हो रहा वीडियो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के कार्यक्रम में शोहरतगढ़ व बढ़नी के बीडीओ सतीश कुमार सिंह के साथ नारेबाजी करते भाजपा कार्यकर्ताओं का वीडियो वायरल हो रहा है। मामले में बीडीओ ने सफाई दी है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में जिला कारागार के सामने मैदान में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के एक समूह के आगे चल रहे बीडीओ सतीश कुमार सिंह दिखाई दे रहे हैं। इसमें भाजपा कार्यकर्ता केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पक्ष में नारेबाजी कर रहे हैं। वीडियो शूट करने वाले ने इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया वायरल हो रहे इस वीडियो को यूजर्स व विपक्षी पार्टियां ट्रोल कर रही हैं। सपा नेता उग्रेसन सिंह ने कहा कि बीडीओ अपनी पद की गरिमा छोड़ भाजपा के मुलाजिम बन गए हैं। भाजपा सरकार में जनता को यही सब देखना बाकी था। जनता इसका जवाब आने वाले चुनाव में देगी। उन्होंने इसके जांच की मांग की। बीडीओ सतीश कुमार सिंह ने बताया कि उनकी ड्यूटी लोगों को बैठाने में लगी हुई थी। इसी दौरान एक जनसमूह नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहा था और वह जनसमूह के आगे होकर लोगों को पंडाल की तरफ ले जा रहे थे। उक्त नारेबाजी शोहरतगढ़ क्षेत्र के करौती गांव निवासी एक व्यक्ति के लिए हो रही थी। उन्होंने कहा कि इस मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है। वह केवल अपनी ड्यूटी कर रहे थे और राजनीति से उनका कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें