फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर चौकसी, हर आने-जाने वाले पर नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा पर चौकसी, हर आने-जाने वाले पर नजर
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। खुशियों के पर्व दीपावली में नापाक इरादा रखने वाले देश विरोधी तत्व कोई क्षति न पहुंचा पाएं, उसके लिए भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सीमा पार से हर आने-जाने वालों टीम की नजर है। हर मार्ग पर सुरक्षाकर्मी भ्रमण कर रहे हैं। संदिग्ध दिखने वालों की सुरक्षा कर्मियों ने जांच भी की।
भारत-नेपाल की 68 किलोमीटर सीमा पूरी तरह से खुली है। यहां किसी के आने और जाने पर कोई रोक नहीं है। बिना रोक-टोक के लोग आते हैं। खुली सीमा पर देश विरोधी तत्वों की नजर रही है। सीमावर्ती क्षेत्र में कई बार आतंकी पकड़े भी जा चुके हैं। देश में जब किसी जगह आतंकी हमला होता है या फिर त्योहार आता है तो सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी जाती है। दीपावली पर भी सीमा पर अलर्ट है। त्योहार में भीड़भाड़ को देखते हुए सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था दो दिन से सख्त हो गई है। सीमा पार से हर आने-जाने वालों की सुरक्षा एजेंसियों ने जांच की। संदिग्ध दिखने वालों से पूछताछ भी करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य रास्तों के अलावा सुरक्षाकर्मी कच्चे-पक्के मार्गों पर भी जांच करते रहे। वहीं सीमावर्ती बार्डर के ककरहवा, कपिलवस्तु, बजहा, खुनुवां, बढ़नी सहित अन्य मुख्य रास्तों पर सुरक्षा कर्मियों की नजर रही। लोटन, मोहाना, कपिलवस्तु, शोहरतगढ़ और ढेबरुआ थाने की पुलिस भी सीमा क्षेत्र का भ्रमण करके बाजारों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेती रही। एएसपी सुरेशचंद रावत ने बताया कि त्योहार के मद्देनजर सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त है। बाजार और कस्बों में पुलिस टीम भ्रमण करके जायजा ले रही है। पुलिस त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए तत्पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें