फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: महिला से मारपीट का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। चिल्हिया थाना क्षेत्र के पिपरा भड़ेहर ग्रांट में एक महिला से मारपीट का वीडियो शुक्रवार रात से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग महिला के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि मारपीट के दौरान वहां पहुंचे कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर महिला को अलग कराया। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। महिला पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का भी दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

चिल्हिया थानाध्यक्ष पवन कुमार मौर्य ने बताया कि महिला से मारपीट का वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें