सिद्धार्थनगर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के जिलाध्यक्ष निशात अली की अध्यक्षता में शनिवार को जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन में सहारनपुर स्थित प्राचीन मस्जिद और उससे संबंधित भूमि के मामले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं अभिलेखीय जांच कराने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि जांच में विधिक अनियमितता या अधिकारों का उल्लंघन प्रमाणित होने पर कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई और उचित राहत सुनिश्चित की जाए। इस दौरान मेराज चौधरी, नईम अख्तर अंसारी, शंस तबरेज खान, इरफान अहमद मुगल, अब्दुर रशीद, जहिरुद्दीन, शादाब खान, मेराज अहमद, वासिफ मालिक, महबूब आलम, ओबैदुल्लाह समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद