फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कपिलवस्तु नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज होने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
नगर पंचायत कपिलवस्तु के कार्यालय में अधिशाषी अधिकारी के कुर्सी पर बैठकर हस्ताक्षर करते युवक। स्
विज्ञापन
बर्डपुर। नगर पंचायत कपिलवस्तु के कार्यालय में अधिशासी अधिकारी की कुर्सी पर एक युवक के बैठकर हस्ताक्षर करने का एक मामला सामने आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शुक्रवार को वायरल हुआ है। 28 सेकेंड के वीडियो में एक युवक नगर पंचायत कपिलवस्तु के कार्यालय में आया और ईओ के ऑफिस में घुस गया। टेबल पर रखे नवीन कुमार सिंह की नेमप्लेट के सामने रखी कुर्सी पर बैठकर हस्ताक्षर करता हुआ दिख रहा है। अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में नगर पंचायत कपिलवस्तु ईओ ने बताया कि मेरी बिना अनुमति के कार्यालय में मेरी कुर्सी पर बैठकर रील बनाकर अधिकारी के रूप में सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया है। उक्त प्रकरण के लिए कपिलवस्तु कोतवाली को पत्र भेजा गया है। ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर चौकीदार को भी हटाने के लिए सेवा प्रदाता फर्म को आदेशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें