फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना स्थल से 100 मीटर पहले रोक दिए जाएंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
मतगणना स्थल से 100 मीटर पहले रोक दिए जाएंगे वाहन
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। पुलिस लाइंस सभागार में बुधवार को आयोजित बैठक में मतगणना के दौरान पुख्ता सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश दिए गए। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश का पालन करने की हिदायत दी गई। बैठक में बताया गया कि मतगणना स्थल से 100 मीटर दूर ही वाहन रोक दिए जाएंगे। सभी प्रतिबंध सुबह पांच बजे से ही लागू हो जाएंगे।
विज्ञापन

एएसपी सुरेश चंद रावत ने कहा कि मतगणना का आंतरिक घेरा अर्द्धसैनिक बलों के हवाले रहेगा। कोई भी पुलिसकर्मी अथवा मतगणना कर्मी, प्रत्याशी, मतगणना अभिकर्ता परिसर के अंदर अपने साथ मोबाइल फोन नहीं रखेगा। जिस टेबल के लिए पास है मतगणना अभिकर्ता केवल उसी टेबल पर रहने के लिए अधिकृत होंगे। अगर कोई इधर-उधर जाने का प्रयास करता है तो उसे रोक दिया ज्राएा। मतगणना स्थल से 100 मीटर दूर तक नो व्हीकल जोन रहेगा। सभी मतगणना कर्मी व पुलिसकर्मी अपने वाहन हाइडिल तिराहा से उसका रोड पर 200 मीटर दूर चलकर सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल के सामने से होते हुए थरौली बाग में ही पार्किंग करेंगे। सभी मतगणना अभिकर्ता अपने वाहनों की पार्किंग केंद्रीय विद्यालय परिसर अथवा सिद्धार्थ नगर कस्बे की तरफ से आने पर ब्लॉक परिसर के अंदर पार्क करेंगे। मीडिया कर्मी हाइडिल तिराहा से सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल के सामने से होकर थरौली बाग अथवा मंडी परिसर के पास खाली जगह में पार्क करेंगे। मतगणना के संबंध में पुलिस बल की ब्रीफिंग पुलिस लाइन सभागार में की गई। उसमें अर्द्धसैनिक बल एसएसबी के कमांडेंट संदीप कुमार जेटली, जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी व ड्यूटी पर लगे उपनिरीक्षक मौजूद थे। मतगणना परिसर के आसपास डंडा हेलमेट बॉडी प्रोटेक्टर रबड़ बुलेट टियर गैस ग्रेनेड से युक्त 50-50 लोगों की चार स्ट्राइक पार्टी बनाई गई है। किसी भी तरह की अव्यवस्था, अराजकता उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। साड़ी तिराहा हाइडिल तिराहा थाना सिद्धार्थ नगर तिराहा से मंडी की तरफ केवल मतगणना से संबंधित वाहनों को ही जाने दिया जाएगा। शेष वाहनों का डायवर्जन रहेगा। सभी प्रतिबंध सुबह पांच बजे से ही प्रारंभ हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें