फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छूटे हुए लोगों को घर पर ही लगाई जाएगी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
छूटे हुए लोगों को घर पर ही लगाई जाएगी वैक्सीन
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। कोरोनारोधी टीकाकरण में छूटे हुए लोगों के घर जाकर स्वास्थ्य कर्मी टीकाकरण करेंगे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी दस्तक अभियान के अंतर्गत निर्धारित केंद्रों के साथ टीम को घर-घर भेजकर टीका लगाने के लिए माइक्रो प्लान बना रहे हैं।
सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि जिले में करीब 19 लाख लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 12.27 लाख लोगों को टीके की पहली डोज एवं 4.85 लाख लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है। दस्तक अभियान में रूटीन टीकाकरण के अंतर्गत ही कोरोना टीकाकरण किया जाएगा। इसमें टीकाकरण कराने वाली की संख्या दस होगी तो वायल खोला जाएगा, जबकि एक-दो लोग रहेंगे तो उनका पंजीकरण करके नजदीक के टीकाकरण केंद्र में भेजा जाएगा। दस्तक अभियान के अंतर्गत टीकाकरण में कोरोना टीकाकरण से वंचित लोगों के आंकड़े भी जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरटीपीसीआर लैब में शुरू हुई जांच
जोगिया सीएचसी में बनाई आरटीपीसीआर लैब में कोरोना जांच फिर शुरू हो गई है। नॉन मेडिकल साइंटिस्ट के त्यागपत्र देने के बाद कुछ दिनों तक जांच बंद थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के दौरान लैब में नॉन मेडिकल साइंटिस्ट की तैनाती हुई। हालांकि इकलौते साइंटिस्ट जब अवकाश पर रहते हैं तो जांच नहीं होती है। सीएचसी के प्रभारी डॉ. आशीष अग्रहरि ने बताया कि आरटीपीसीआर लैब में जांच हो रही है। नॉन मेडिकल साइंटिस्ट सोमवार को अवकाश पर चले गए, इस कारण जांच नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें