फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिक आईडी कार्ड बनाने में जिला दूसरे स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में अलीगढ़ प्रथम और अमरोहा जनपद तीसरे स्थान पर
विज्ञापन

दिव्यांजनों की हर सुविधाओं में लाभकारी है यूनिक आईडी कार्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार की ओर से दिव्यांगजनों के लिए बनाए जा रहे यूनिक आईडी कार्ड की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में सिद्धार्थनगर दूसरे स्थान पर है। वहीं अलीगढ़ प्रथम और अमरोहा जनपद तीसरे स्थान पर हैं।
जिले के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग में 12,235 लाभार्थी पंजीकृत हैं। इसके सापेक्ष विभाग ने 11,659 दिव्यांगजनों का पोर्टल पर पंजीकरण कराकर मंत्रालय के माध्यम से यूनिक आईडी कार्ड उपलब्ध कराया है। प्रदेश की रैंकिंग में यह 95.29 फीसदी होने के चलते दूसरे स्थान पर है। अलीगढ़ जिले में 15927 के सापेक्ष 15392 लोगों का कार्ड बन चुका है। यह जिला 96.64 फीसदी कार्ड बनवाकर प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। अमरोहा जिले में 6892 लाभार्थयों के सापेक्ष 6458 लोगों का कार्ड बनाकर प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। इस जिले में 93.70 फीसदी दिव्यांगजनों का कार्ड बना है।
विज्ञापन

आवेदन के एक सप्ताह बाद ऑनलाइन भी प्राप्त हो जाएगा कार्ड
यूनिक आईडी कार्ड से वंचित दिव्यांगजन विभाग के http://www.swavlambancard.gov.in वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कार्ड बनवाने के लिए चिकित्सा प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, शैक्षिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, फोटो, मोबाइल नंबर व रक्त समूह का प्रमाण पत्र देकर आवेदन कर सकते हैं। कार्ड सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा डाकखाने के जरिए घर पर भेजा जाता है। लाभार्थी आवेदन के सप्ताह भर बाद इसे ऑनलाइन भी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

.....................
दिव्यांगजनों का यूनिक आईडी कार्ड बनवाने के लिए एक साल से मेहनत की गई, जिसके चलते प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। डीएम व सीडीओ के निर्देश पर लगातार की गई जागरूकता से यह सफलता मिल पाई है। छूटे लोगों का भी जल्द आवेदन करा दिया जाएगा।
एजाजुल हक खान, जिला दिव्यागंजन सशक्तीकरण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें