फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मानकविहीन मिलीं दो पैथोलॉजी को सील किया

Thu, 02 Apr 2026 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बढनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास पैथोलॉजी को सील करते स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद
विज्ञापन
ढेबरूआ। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास संचालित हो रही तीन पैथोलॉजी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मानक विहीन दो पैथोलॉजी सेंटर को तहसीलदार की मौजूदगी में सील कर दिया गया। इस कार्रवाई से अवैध और मानक विहीन चिकित्सा संस्थान संचालकों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी एमएम त्रिपाठी नेतृत्व में पहुंची तीन सदस्यीय टीम ने सबसे पहले गीता पैथोलॉजी की जांच की, जहां बिना लैब टेक्नीशियन डिग्री धारक एक व्यक्ति खून की जांच करता हुआ पाया गया। साथ ही अन्य खामियां मिलने पर गीता पैथोलॉजी सील कर दिया गया। उसके बाद जांच टीम श्याम पैथोलॉजी पहुंची, जहां कोई संचालक नहीं मिला। पैथोलॉजी खुली थी। मौके पर पुलिस को लैब की सारी मशीनें सुपुर्द कर श्याम पैथोलॉजी सील कर दी गई।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी एमएम त्रिपाठी पीएचसी अधीक्षक डॉ. अविनाश चौधरी को निर्देश देते हुए कहा कि बढ़नी कस्बे में अभियान चलाकर जांच करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें