फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दीपावली, छठ पूजा में यात्रा के लिए नहीं मिल रहा ट्रेनों में टिकट, बसों में दाेगुना किराया

Mon, 30 Oct 2023 05:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बढ्नी रेलवे स्टेशन पर गोरखपुर से लखनऊ जाने वाली ट्रेन में खड़े होकर यात्रा करते यात्री। संवाद
विज्ञापन

दीपावली और छठ पूजा में ट्रेनों में आरक्षित टिकट नहीं मिल रहा है। जनरल और एसी कोच में यात्रा कर पाना संभव नहीं है। अभी से दिल्ली, मुंबई, गुजरात से आने वाली ट्रेनों में खचाखच यात्री भरे हुए नजर आ रहे हैं। इस कारण जिले के लोगों को निजी बसों में बुकिंग करानी पड़ रही है। दीपावली के त्योहार में रोडवेज की चार में तीन बसों को दिल्ली में प्रवेश नहीं मिलेगा। इस कारण भी निजी बस संचालकों को किराया बढ़ाने का अवसर मिल गया है।

विज्ञापन


दीपावली पर्व 12 नवंबर और छठ पूजा का उत्सव 19 नवंबर होगा। तीन ट्रेनें जिले से होकर दिल्ली जाती हैं। इसमें चंपारण हमसफर एक्सप्रेस दो दिन, कटिहार स्पेशल एक दिन और गोरखपुर हमसफर चार दिन जाती है। दिल्ली से आने वाली ट्रेनों में चंपारण हमसफर की सभी श्रेणी में 31 अक्तूबर से वेटिंग टिकट मिल रहा है। जबकि दीपावली के पहले 10 नवंबर को कोई टिकट नहीं मिल रहा है।

गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस में 30 अक्तूबर से ही एसी कोच में वेटिंग टिकट मिल रहा है। दीपावली के करीब नौ को टिकट नहीं है। मुंबई से सिद्धार्थनगर के लिए चार ट्रेनों का संचालन होता है। इसमें गोरखपुर वीकली एक्सप्रेस एक दिन, गोरखपुर अंत्योदय एक्सप्रेस एक दिन, गोरखपुर एक्सप्रेस एक दिन व 15006 गोरखपुर एक्सप्रेस का पांच दिन संचालन होता है।
विज्ञापन


गोरखपुर एक्सप्रेस में स्लीपर कोच में 31 अक्तूबर से ही वेटिंग है, जबकि दिवाली के करीब की तिथियों में एसी डिब्बों में टिकट नहीं मिल रहा है। सहज जन सेवा केंद्र संचालित करने वाले घनश्याम मौर्य ने बताया कि मुंबई से आने वाली सभी ट्रेनों में टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। यही कारण है कि निजी बसों में ऑनलाइन व ऑफलाइन टिकट के लिए मारामारी हो रही है।

 

दिल्ली के लिए कम हो जाएंगी बसें

ट्रेनों के फुल होने के बाद रोडवेज की बसें ही सहारा होती हैं। लेकिन, दिल्ली सरकार ने दिवाली के बाद दिल्ली को प्रदूषण से बचाने के लिए बीएस-4 बसों के दिल्ली में प्रवेश पर रोक लगा दी है। ये रोक 12 से 20 नवंबर तक जारी रहेगी। बीएस-6 की बसें ही जा सकेंगी। ऐसे में यात्रियों को दिल्ली पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। दिल्ली के लिए शहर से एक, डुमरियागंज से दो एवं बांसी से एक बस दिल्ली रूट पर चलती हैं। इनमें एक बस ही बीएस-6 की है।

रोडवेज से मिली जानकारी के अनुसार, सिद्धार्थनगर डिपो के पास बीएस-6 श्रेणी की एक बस ही दिल्ली जाती है। वर्तमान में सिद्धार्थनगर डिपो में सात बीएस-6 बसें हैं। इसमें एक बस दिल्ली रूट पर चलाई जाती है। सिद्धार्थनगर डिपो में कुल 39 बसें संचालित हैं।

बसों में अधिक किराया देकर कर रहे हैं बुकिंग
जिले में पांच लाख से अधिक लोग प्रवासी श्रमिक हैं। त्योहार के सीजन में घर आने वालों को ट्रेन में टिकट नहीं मिलने पर वे बसों में बुकिंग करा रहे हैं। डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार, डुमरियागंज के इटवा-डुमरियागंज से दो बसें दिल्ली जाती हैं। मुंबई के लिए एक एसी सहित पांच बसें संचालित हो रही हैं। ट्रेवेल्स एजेंसी संचालित करने वाले साहब आलम ने बताया कि दीपावली व छठपूजा के अवसर मुंबई दिल्ली से आने वाली और त्योहार में जाने वाली बसों में बुकिंग हो रही है। एक ओर से बस में सीटें खाली रह जाती हैं। इस कारण किराया अधिक हो जाता है।

 
विज्ञापन

नाइट्रोजन ऑक्साइड की मात्रा 70 प्रतिशत तक कम हो जाएगी

बीएस-6 श्रेणी की गाड़ियों से निकलने वाले धुएं में सल्फर की मात्रा 10 पीपीएम (कण प्रति 10 लाख) होती है, जबकि बीएस-4 के धुएं में सल्फर की मात्रा 50 पीपीएम है। इसके अलावा बीएस-6 डीजल वाहनों में नाइट्रोजन ऑक्साइड की मात्रा 70 प्रतिशत तक कम हो जाएगी। पेट्रोल वाहनों में 25 प्रतिशत की कमी आएगी।

मांग बढ़ती है तो बढ़ा देते हैं किराया
शहर के रफीक मोहम्मद ने बताया कि मांग बढ़ते ही बसों में किराया बढ़ा दिया जाता है। फिलहाल, दिल्ली के लिए अलग-अलग श्रेणी के लिए ट्रेन कोच में 370 से 1370 रुपये और मुंबई के लिए 670 से 2600 रुपये तक टिकट है। ये टिकट नहीं मिलने पर लोग बसों में बुकिंग करा रहे हैं। दिल्ली से डुमरियागंज के लिए साधारण बस में किराया 1200 रुपये है। त्योहार में 1500 से 2000 रुपये देकर यात्रा करने के लिए लोग तैयार हो रहे हैं। शहर के राजेश कुमार ने बताया कि सबसे अधिक मारामारी मुंबई के लिए है। मुंबई के लिए 1500 रुपये बस का किराया था, लेकिन 2000 से 2500 रुपये तक साधारण बसों में किराया देना पड़ रहा है, जबकि एसी बसों में किराया 3000 रुपये से अधिक देना पड़ रहा है।

ट्रेनों में है लंबी वेटिंग, प्राइवेट बस से खरीदारी के लिए करेंगे सफर

दीपावली का त्योहार अब 10 दिन रह गया है लेकिन अभी से ही दिल्ली मुंबई और गुजरात की ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। इसके चलते हमको दिल्ली जाकर त्योहार के लिए सामानों की खरीदारी करनी है। मजबूरन हमें प्राइवेट बस से दिल्ली जाना पड़ेगा। इसमें समय और पैसे भी अधिक लगेंगे। सरकार को त्योहारों को लेकर ट्रेनों का फेरा बढ़ा देना चाहिए। ताकि लोगों को आवागमन में आसानी हो। -लोमेश पांडे, ग्राम रमवापुर नेबुआ

दीपावली के बाद अपने परिवार को लेकर मुंबई जाना था लेकिन अभी तक ट्रेनों की वेटिंग लिस्ट कम न होने से उम्मीद नहीं है कि त्योहार से पहले उनका टिकट कंफर्म हो पाए । इस कारण प्राइवेट से बस से यात्रा करनी होगी, जिसमें ट्रेन की अपेक्षा दोगुना किराया देना होगा।-पवन यादव, डुमरियागंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें