फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पकड़े गए, चोरी की तीन बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
दो पकड़े गए, चोरी की तीन बाइक बरामद
विज्ञापन

बांसी। बांसी कोतवाली की पुलिस ने मंगलवार को बाइक चोरों के आरोप में दो आरोपितों को पकड़ा। उनमें एक बाल अपचारी है। दोनों के कब्जे से चोरी की तीन बाइक और तमंचा बरामद किया गया।
बांसी कोतवाली में प्रेस वार्ता के दौरान सीओ अरुण चंद्र ने बताया कि कोतवाल छत्रपाल सिंह के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस मंगलवार को गश्त में थी। उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो लोग काले रंग की बिना नंबर की बाइक से डिड़ई की तरफ से आ रहे हैं और उनके पास अवैध असलहा है। कोतवाल छत्रपाल सिंह ने हमराहियों के साथ करही गांव के पास कुर्थिया मोड़ पर वाहन चेकिंग करने लगे। इसी बीच बाइक सवार दो व्यक्ति पहुंचे, जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ करने और जामा तलाशी लेने पर बाल अपचारी के कब्जे से तमंचा, कारतूस, मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ के बाद और उसकी निशानदेही पर चोरी की तीन बाइक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपित शुभम चौधरी निवासी ग्राम गयासाथ उर्फ बागडीह थाना सोनहा जनपद बस्ती और बाल अपचारी का चालान कर दिया। सीओ अरुण चंद्र ने बताया कि आरोपितों पर बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीर नगर जिले में कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें