पिकअप की चपेट से बाइक सवार दो घायल
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिस्कोहर चिकमंडी के पास हुआ हादसा
बिस्कोहर(सिद्धार्थनगर)। त्रिलोकपुर थानाक्षेत्र के बिस्कोहर के बस स्टाप स्थित चिकमंडी के पास शनिवार सुबह पिकअप की चपेट में बाइक सवार दो लोग आ गए। दोनों घायल हो गए। बाइक चालक को परिजनों ने इलाज के लिए बस्ती पहुंचाया।
त्रिलोकपुर थानाक्षेत्र के नगर पंचायत बिस्कोहर निवासी युसुफ (32) मोहल्ले के रफीक (16) को लेकर शनिवार सुबह 6:30 बजे बाइक से बस स्टॉप पर घर का सामान लेने गए थे। लौटते वक्त चिकमंडी के पास सामने से आ रही पिकअप ने एक साइकिल सवार को बचाते हुए बाइक सवार को चपेट में ले लिया।
बाइक सवार युसुफ व रफीकघायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला। मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों घायलों को निजी अस्पताल भिजवाया। युसुफ की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने बस्ती जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रफीक का प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया। दुर्घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने पिकअप में बैठे एक व्यक्ति को पिकअप सहित बिस्कोहर पुलिस को सौंप दिया। इस संबंध में चौकी इंचार्ज बिस्कोहर राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।