फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘प्रधानमंत्री पूर्वांचल को देने से आ रहे दो बड़ी सौगत’

विज्ञापन
नगर पालिका सभागार में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सां - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
‘प्रधानमंत्री पूर्वांचल को देने से आ रहे दो बड़ी सौगत’
विज्ञापन

नगर पालिका सभागार में राष्ट्रीय मंत्री हरीश द्विवेदी ने पदाधिकारियों के साथ की बैठक
सिद्धार्थनगर। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी ने बुधवार को कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के मंडल पदाधिकारी और जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ नगर पालिका सभागार में बैठक की। इसमें पार्टी की नीतियों के बारे में जानकारी दी। विधानसभा चुनाव से जुड़े टिप्स भी दिए।
उन्होंने कहा कि सात दिसंबर को गोरखपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली प्रस्तावित है। वह पूर्वांचल को दो बड़ी सौगात देने आ रहे हैं। जो एम्स हम लोगों के लिए कभी सपना था, वह साकार होने जा रहा है। एम्स के बन जाने से गोरखपुर के अगल-बगल के जिले के लोगों को अब दिल्ली व लखनऊ इलाज कराने नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें सारी स्वास्थ्य सुविधाएं गोरखपुर में मिल जाएंगी। यह लाभ पड़ोसी देश नेपाल एवं बिहार राज्य के लोगों को भी मिलेगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष गोविंद माधव ने कहा फर्टिलाइजर कारखाना 1985 से बंद था, अब यह कारखाना बन जाने से यहां के किसानों को लाभ तो मिलेगा ही साथ ही रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। इस दौरान उपेंद्र सिंह, विपिन सिंह, अजय उपाध्याय, तेजू विश्वकर्मा, मधुसूदन अग्रहरि, सबलू साहनी, नितेश पांडेय, दीपक मौर्य, महेंद्र लोधी, राजेश कुमार दुबे, प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, बबलू श्रीवास्तव, घनश्याम चौधरी, दीपेंद्र चौधरी, बिंदुमती मिश्रा, अरुणिमा मिश्र, मुन्नी देवी, कन्हैया पासवान आदि मौजूद रहे।
सांसद हरीश द्विवेदी का हुआ स्वागत
बांसी। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व सांसद हरीश द्विवेदी का कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही स्वागत किया। एनएच 233 बस्ती-सिद्धार्थनगर की सीमा स्थित लोहरौली चौराहे पर जनपद में प्रथम आगमन पर उनका पार्टी जिलाध्यक्ष गोविंद माधव की अगुवाई में माल्यार्पण किया गया। इस दौरान लाल बाबा, उपेंद्र प्रताप सिंह, रमेश धर द्विवेदी, विजय कांत चतुर्वेदी, रवींद्र चौरसिया, डॉ. संजय गौतम, मनीष शुक्ल, आनंद तिवारी, संजय सिंह, खेलई चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद
‘भारी बहुमत के लिए हर बूथ को जीतना जरूरी’
शोहरतगढ़। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत से जिताने के लिए हर बूथ पर जीत जरूरी है। इसके लिए आज से ही सभी बूथ-सेक्टर प्रभारी, पन्ना प्रमुख व कार्यकर्ता पूरे मनोयोग जुट जाएं। यह बातें भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व सांसद हरीश द्विवेदी ने बुधवार को शोहरतगढ़ के खुनुवां बाईपास स्थित शिवबाबा मंदिर पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं को बताकर हर बूथ प्रभारी अपने बूथों पर मतों को सहेजने का काम करें। प्रधानमंत्री के प्रयासों की पूरी दुनिया में प्रशंसा हो रही है। जिलाध्यक्ष गोविंद माधव ने कहा कि विपक्ष के लोग भाजपा की नीतियों से सहमे हैं और जनता को गुमराह करने में लगे हैं। विपक्ष को मुंह तोड़ जवाब देनें के लिए एक-एक कार्यकर्ता जुट जाएं।
बैठक को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी, जिलापंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र सिंह, विधानसभा प्रभारी अभयपाल सिंह, लाल जी त्रिपाठी , रविंद्र कुमार वर्मा ने भी संबोधित किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष विनीत कमलापुरी, इंद्रेश चौरसिया, योगेंद्र तिवारी, लवकुश धर दूबे, सतीश मिश्रा, रमेश मणि, सौरभ गुप्ता, कृष्ण कुमार अग्रवाल, शिवपाल सिंह, विपिन सिंह, मुकेश श्रीवास्तव, कौलेश्वर मौर्य, विजय गिरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पार्टी के कार्यक्रमों की समीक्षा की
बांसी। बांसी के एक मैरिज हॉल में बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री हरीश द्विवेदी ने पार्टी की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री के पुत्र अभय प्रताप सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों, रीतियों व सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं। बैठक में बांसी विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र के प्रभारी व संयोजक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें