फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हक के लिए एक मंच पर रहेंगे व्यापारी’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘हक के लिए एक मंच पर रहेंगे व्यापारी’
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। शहर के एक होटल में रविवार को आयोजित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला स्तरीय सम्मेलन में व्यापारियों ने समाज और व्यापार हित पर विचार व्यक्त किए। इस मौके पर सभी ने एकजुट होकर व्यापारी समाज के हक और सम्मान को लेकर हर स्तर पर सकारात्मक पहल की भी सहमति जताई।
इस मौके पर नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के पूर्व चेयरमैन मो. जमील सिद्दीकी ने कहा कि व्यापारी और प्रशासनिक अधिकारी एक-दूसरे के पूरक होते हैं। जब भी किसी व्यापारी के हक और अधिकारों को छीनने की कोशिश हो तो सभी लोगों को मुखर होना चाहिए। शहर कोतवाली के अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक पवन सिंह ने कहा कि कोई समस्या आने पर सीधे संवाद बनाए। समस्या का त्वरित निदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, जिला वरिष्ठ महामंत्री चांद खां, अखिलेश जायसवाल जिला उपाध्यक्ष, नगर इकाई के अध्यक्ष शिवदत्त, कोषाध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव ने व्यापारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर कमलेश दुबे, श्रीचंद कश्यप, तारकेश्वर अग्रहरि, मो. खलील, शशिकांत दुबे, आरिफ आलम, जावेद खां समेत संतोष वर्मा, कृष्ण मोहन वर्मा, धर्मेंद्र कसौधन, कमलेश दुबे, कंचन वर्मा, शिवसरन चौरसिया उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें