फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में गिरे तार से लगा करंट, किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में गिरे तार से लगा करंट, किशोर की मौत
विज्ञापन

चेतिया। थाना क्षेत्र के उड़वलिया गांव के पास भैंस चराने गया किशोर खेत में टूटकर गिरे 11 हजार वोल्टेज के बिजली के तार के संपर्क में आ गया। करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
क्षेत्र के उड़वलिया गांव निवासी अंगद ने भैंस पालन किया है। बताया जा रहा है कि उनका पुत्र परमेश (14) भैंस चराने के लिए गांव के बाहरी हिस्से में गया था। लोगों के अनुसार, गांव के बाहर टूट कर गिरे 11 हजार वोल्टेज की बिजली के तार से उसका पैर छू गया। उसके चलते वह करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देखकर भैंस लेकर गए अन्य पशु पालक भागकर गांव पहुंचे और घटना के बारे में लोगों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजन और गांववालों की सूचना पर बिजली आपूर्ति बंद की गई। उसके बाद शव को वहां से हटाया गया। इसी बीच मिश्रौलिया पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पंचनामा करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में एसओ श्ऱिौलिया पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें