फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटकों को अब मिलेंगी पहले से बेहतर सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटकों को अब मिलेंगी पहले से बेहतर सुविधाएं
विज्ञापन

-कोरोना संक्रमण का जोखिम कम होने पर पर्यटन विकास की जगी उम्मीद
सिद्धार्थनगर। जिले में आने वाले देशी विदेशी पर्यटकों को अब पहले की अपेक्षा बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी। कोरोना संक्रमण काल में दो साल तक पर्यटन का पहिया थम गया था। अब स्थिति सामान्य होने के साथ सुविधाएं भी बढ़ गई हैं।
भगवान बुद्ध की क्रीड़ास्थली कपिलवस्तु में स्तूप के अलावा अन्य सुविधाएं बढ़ गई हैं। स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत 45.1 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मार्च तक कार्य पूरा होने की संभावना है। अब डिजिटल थीम पार्क में एक साथ 1400 लोग बैठकर भगवान बुद्ध की डाक्यूमेंट्री फिल्म देख सकेंगे। हेलीपैड और वीवीआईपी गेस्ट हाउस तैयार है, जबकि 1200 वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था होगी। साइनेस बोर्ड, सीसीटीवी, वाईफाई, सोलर लाइट के उपकरण खरीद लिए गए हैं।
विज्ञापन

अब ठहरने की होगी सुविधा
कपिलवस्तु में अब तक पर्यटकों को ठहरने की व्यवस्था नहीं थी। पर्यटन विभाग ने एक होटल को लीज पर देने का निर्णय लिया है। होटल की बुकिंग शुरू होने पर आठ कमरें में ठहरने की सुविधा मिलेगी, जबकि दो डॉरमेट्री होगी, जिसमें 60-70 लोग ठहर सकेंगे।
अन्य स्थलों पर भी हुए विकास कार्य
भारत सरकार के स्वदेश दर्शन अध्यात्मिक सर्किट के अंतर्गत 3.15 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट से भारत भारी मंदिर का विकास कार्य पूरा होने वाला है, जबकि सभी विधान सभा क्षेत्रों में 50-50 लाख रुपये से धार्मिक पर्यटन के केंद्र विकसित किए गए हैं। कलिपवस्तु में योगमाया मंदिर, शोहरतगढ़ में कठेला समय माता मंदिर, इटवा में कठेश्वरनाथ शिव मंदिर, डुमरियागंज में वटवासिनी काली मंदिर गालापुर एवं बांसी में मोती सागर शिव मंदिर का विकास हुआ है। ये सभी मंदिर 100 से 350 साल प्राचीन हैं।
विज्ञापन

कपिलवस्तु में स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत कार्य मार्च में पूरे हो जाएंगे, जबकि होटल में भी अब बुकिंग शुरू होगी। जिले के सभी क्षेत्रों में पर्यटन विकास के कार्य हुए हैं। अब पर्यटकों को पहले बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
डॉ. मोहम्मद मकबूल, जिला पर्यटन सूचना अधिकारी
-------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें