तंबाकू जब्त, एक नेपाली नागरिक गिरफ्तार
परसा। एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी चरिगवां के जवानों ने चेकिंग के दौरान बृहस्पतिवार सुबह भारत-नेपाल सीमा पर स्थित चरिगवां गांव के पास नेपाल में तंबाकू ले जाने की कोशिश करते हुए व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तंबाकू जब्त किया गया।
पूछताछ के बाद उसे बढ़नी कस्टम को सुपुर्द कर दिया। सीमा पर स्थित चरिगवां गांव के पास पीलर संख्या 554/151 के पास एसएसबी 43वीं वाहिनी की सीमा चौकी चरिगवां के जवान चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान भारी मात्रा में भारत से नेपाल ले जाई जा रही तंबाकू को बरामद किया।
पकड़े गए आरोपी की पहचान ग्राम सधवानगर थाना चन्द्रौटा जनपद कपिलवस्तु निवासी हरिप्रसाद पासी के रूप में की गई। पूछताछ के बाद बरामद सामान सहित उसे बढ़नी कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया। पकड़ने वाली टीम में एसआई लालचंद, आरक्षी गजेंद्र सिंह, राजू लाल आदि शामिल रहे।