फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव तस्करी : दो नेपाली बच्चे मुक्त कराए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
मानव तस्करी : दो नेपाली बच्चे मुक्त कराए गए
विज्ञापन

कपिलवस्तु। एसएसबी 43वीं वाहिनी की सीमा चौकी अलीगढ़वा के जवानों ने बुधवार देर रात सीमा पार करते हुए एक संदिग्ध को पकड़ा। उसके साथ दो नेपाली बच्चे भी थे, जिन्हें अच्छी नौकरी का झांसा देकर ले जाया जा रहा था। दोनों बच्चों को मुक्त कराया गया।
पूछताछ के बाद सभी को नेपाल पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। एसएसबी सीमा चौकी अलीगढ़वा के निरीक्षक शाम सिंह के मुताबिक, बुधवार देर शाम जवान सीमा पर गश्त कर रहे थे। उसी बीच तीन लोग सीमा पार करते हुए दिखे। उनमें दो नाबालिग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्ध दिखने के बाद पूछताछ हुई तो पता चला कि मानव तस्कर केरला राज्य में नौकरी का झांसा देकर दोनों बच्चों को लेकर जा रहा था। पूछताछ करने के बाद तस्कर सहित बच्चों को नेपाली पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें