फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूक्रेन से तीन विद्यार्थियों की हुई वतन वापसी

विज्ञापन
विज्ञापन
यूक्रेन से तीन विद्यार्थियों की हुई वतन वापसी
विज्ञापन

- मेडिकल की पढ़ाई के लिए बांसी के विद्यार्थी गए थे यूक्रेन
बांसी (सिद्धार्थनगर)। यूक्रेन में फंसे बांसी के तीन विद्यार्थी अपने वतन आ गए। इनमें से एक विद्यार्थी अपने घर पहुंचा गया, जबकि दो के दिल्ली और लखनऊ पहुंचने से परिजनों ने राहत की सांस ली। मेडिकल की पढ़ाई करने गए छात्रों के परिवार के लोगों को बेसब्री से इंतजार है कि बच्चे जल्द घर आ जाएं।
नगर पालिका परिषद बांसी के आजाद नगर वार्ड के चंद्रशेखर पांडेय के पुत्र सुशांत पांडेय यूक्रेन में एमबीबीएस के छात्र हैं। इनके पिता चंद्रशेखर पांडेय ने बताया कि पुत्र यूक्रेन से बृहस्पतिवार की देर रात घर पहुंच गया। सुशांत पांडेय के घर पहुंचने पर परिजन काफी खुश हैं। वहीं, पटेलनगर वार्ड निवासी डॉ. कमर हफीज ने राहत की सांस लेते हुए बताया कि शुक्रवार की दोपहर को उनकी बेटी हुमैरा यूक्रेन से लखनऊ पहुंच गईं। आजाद नगर वार्ड निवासी जाहिद हसन पुत्र डॉ. असलम भी दिल्ली पहुंच गए हैं। इन बच्चों के स्वदेश आ जाने से परिजनों की चिंता समाप्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोलैंड पहुंचने की खबर से राहत
गोल्हौरा थाना क्षेत्र के बभनी निवासी व संयुक्त जिला चिकित्सालय में फार्मासिस्ट ओपी चौधरी ने बताया कि उनके पुत्र योगेंद्र चौधरी यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई करने गए हैं। दो दिन पहले बेटे से बात हुई थी तो पता चला कि वह यूक्रेन से बाहर निकलकर पोलैंड पहुंच चुके हैं। उसके बाद संपर्क नहीं हो पाया है। वतन वापसी की राह आसान होने से राहत मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें