फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने नकदी, गहने सहित कई सामान उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने नकदी, गहने सहित कई सामान उड़ाया
विज्ञापन

लोटन। कोतवाली क्षेत्र के करुआवल गांव में बुधवार शाम एक मकान में चोरी होने की खबर मिली। पूरा परिवार किसी काम से गोरखपुर गया था। चोरों ने ताला तोड़कर, नकदी, गहने सहित कई सामान उड़ा दिया।
परिवार के लोग जब घर पहुंचे तो देखा कि अंदर सामान बिखरे थे। उसके बाद घटना की जानकारी हुई। करुआवल गांव निवासी दुर्गेश राय का गोरखपुर में भी मकान है। दुर्गेश कुमार के मुताबिक, उनके पिता हादसे का शिकार हो गए थे। 10 जनवरी को वह, परिवार के सदस्यों समेत गोरखपुर चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को गांव पहुंचे तो ताला टूटा हुआ मिला। बक्से में रखे आभूषण, नकदी सहित अन्य सामान, चोर उठा ले गए थे। उन्होंने लोटन कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल लोटन अनिल कुमार पांडेय का कहना है कि तहरीर मिली है। चोरों का सुराग लगाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें