फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 प्रतिशत बूथों पर मतदान की होगी त्रिस्तरीय निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
50 प्रतिशत बूथों पर मतदान की होगी त्रिस्तरीय निगरानी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। विधानसभा चुनाव को सकुशल और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराए जाने के लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। इस बार 50 प्रतिशत बूथों की त्रिस्तरीय निगरानी होगी। मतदान केंद्र का सीधा निर्वाचन आयोग को लाइव प्रसारण होगा। आयोग के जिम्मेदार सीधे किसी बूथ के मतदान की स्थिति का जायजा ले सकेंगे। वहीं अतिसंवेदनशीन बूथों पर अर्धसैनिक बल के जवानों के साथ ही पुलिस की निगरानी रहेगी, जिससे बिना डरे अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें।
विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव भयमुक्त संपन्न हो और हर मतदाता बिना डर और दबाव के अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें, उसके लिए प्रशासन और पुलिस हर स्तर पर तैयारी कर ली है। आयोग के निर्देशानुसार, इस बार जिले के 50 प्रतिशत बूथों पर मतदान के दिन बेव कैमरे के जरिए सीधे लाइव प्रसारण किया जाएगा। उसे जिला निर्वाचन अधिकारी, राज्य निर्वाचन आयोग और भारत निर्वाचन आयोग के जिम्मेदार सीधे देख सकेंगे। वे हाल में बैठकर किसी भी मतदान केंद्र का हाल जान सकेंगे। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। जिले में 2458 बूथ हैं। इसमें 1249 बूथ पर सीधे वेब कैमरे से लाइव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं 106 अति संवेदनशील बूथों पर विशेष नजर रहेगी। वहां पर लाइव प्रसारण के साथ ही अधिक फोर्स रहेगी। मतदान केंद्र पर सुरक्षा की कमान अर्धसैनिक बल के के हाथों में होगी। रास्तों पर पुलिस मुस्तैद रहेगी, जिससे आने वाले मतदाताओं को कोई प्रभावित न कर सके। लाइव प्रसारण के साथ ही रिकार्डिंग होगी, जिससे जरूरत पड़ने पर आयोग की ओर से जांच की जा सके। इस संबंध में एएसपी सुरेशचंद रावत ने बताया कि बूथों को चिह्नित कर लिया गया है। शांतिपूर्ण और भयमुक्त माहौल में निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें