एक साथ कई दुकानों में हुई चोरी
- पुलिस बूथ से 100 मीटर की दूरी पर चोरों ने दिया वारदात को अंजाम
- डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बेंवा चौराहे पर हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
भारतभारी। डुमरियागंज थाना क्षेत्र केेे बेंवा चौराहे पर स्थित कई दुकानों में रविवार रात चोरी की वारदात हुई। पुलिस बूथ से 100 मीटर दूरी पर वारदात से लोगों में दहशत है। दुकानदारों ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
बेंवा चौराहे पर पुलिस बूथ से मात्र 100 मीटर की दूरी पर अफसर अली निवासी लटिया की सब्जी की दुकान है। रात नौ बजे दुकान बंद करके घर चले गए। सुबह आए तो देख ताला टूटा है और सब्जी व 3500 रुपये चोर उठा ले गए हैं। इसी तरह बेंवा चौराहे पर श्रीराम निवासी हल्लौर फल का व्यापार करते हैं। शाम को अपना सामान गुमटी में बंद कर घर चले गए। सुबह दुकान लगाने पहुंचे तो देखा गुमटी का ताला टूटा हुआ है। उनके मुताबिक आठ हजार रुपये की चोरी हुई है। श्रीराम ने कहा कि दोबारा दुकान में चोरी हुई है। चौराहे पर ही नाई की दुकान का भी टाला टूटा है। बेंवा चौराहे पर पुलिस बूथ के पश्चिम तरफ यूपी बडोदरा बैंक के पास लगे एटीएम में भी चोरों ने चोरी की कोशिश की। दुकानदारों ने डुमरियागंज थाने पर लिखित तहरीर दी है। इस संबंध में डुमरियागंज कोतवाल सूर्यभान सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी है। हमने टीम लगा दी है। तहरीर मिली है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जाएगा और जल्द से जल्द चोरी का खुलासा किया जाएगा।