फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: परीक्षा खत्म तैयारी में जुटे युवा, कर रहे कड़ी मेहनत

Mon, 18 Mar 2024 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर । अपने कॅरिअर को संवारने और बेहतर विद्यालय में प्रवेश पाने और कंपटीशन की तैयारी के लिए राजकीय पुस्तकालय में प्रतिदिन छात्र तैयारी करने के लिए आ रहे हैं। वाईफाई से लैस पुस्तकालय में परीक्षा के बाद बच्चे रोजाना आ रहे हैं। बच्चे यहां पर किताबों के साथ लैपटॉप और मोबाइल की मदद से आनलाइन पढ़ाई करते हैं।
विज्ञापन

जिले में स्थित राजकीय पुस्तकालय में तीन सौ छात्र-छात्राओं को बैठ कर पढ़ाई करने की व्यवस्था है। परीक्षा से पहले पुस्तकालय में 70 से 80 छात्र पढ़ने के लिए आते थे। लेकिन हाई स्कूल व इंटर के छात्र बोर्ड परीक्षा खत्म होने के बाद तैयारी में जुट गए हैं। इससे वर्तमान समय में सौ से अधिक छात्र-छात्रा पढ़ाई करने के लिए आते हैं। युवा बेहतर विद्यालय में प्रवेश पाने के लिए कंपटीशन की किताबें पढ़ रहे हैं। इंटर की परीक्षा के बाद छात्र अपने कॅरिअर भी ध्यान देना शूरू कर देते हैं। इससे छात्र अपने करियर के हिसाब से तैयारी कर रहे हैं।

पढ़ाई के साथ साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी होने से परीक्षा के समय कम तनाव रहता हैं। यहां पर पढ़ाई का माहौल मिल जाता है। यहां परीक्षा के लिए उपयोगी किताबें मिल जाती हैं।
विज्ञापन


वरूणी शुक्ला, छात्रा

परीक्षा खत्म होने के बाद तैयारी करने से पढ़ा हुआ याद रहता हैं। बढ़िया विद्यालय में प्रवेश के लिए कंपटीशन अधिक हो गया हैं। प्रवेश पाने के लिए यहां आकर तैयारी कर रही हूं।

उमा सिंह, छात्रा
पुस्तकालय में पढ़ने आने वाले छात्रों की संख्या बढ़ गई हैं। सभी छात्र प्रवेश और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के लिए आते हैं। सभी को बेहतर सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन

भारद्वाज शुक्ला, लाइब्रेरी इंचार्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें