फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में घायल युवक ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट में घायल युवक ने तोड़ा दम
विज्ञापन

मन्नीजोत। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के भरवठिया मुस्तकहम गांव में बच्चों के विवाद में दो दिन पूर्व हुई मारपीट में घायल युवक की बुधवार सुबह मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के भरवठिया मुस्तहकम गांव निवासी सुनीता ने डुमरियागंज थाने में तहरीर देकर बताया है कि 16 अगस्त की सुबह नौ बजे पड़ोसी सुनील जायसवाल के बच्चों के बीच में विवाद के दौरान बीच-बचाव करने गए उनके पति रामबहादुर (35) घायल हो गए थे। मन्नीजोत में एक प्राइवेट चिकित्सक से इलाज करवाया। पति को लगी चोट की वजह से उस डॉक्टर ने बेंवा सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए सलाह दी। बुधवार की सुबह आठ बजे इलाज के लिए ले जाते समय उनके पति की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज शैलेश कुमार सिंह ने कहा कि मारपीट की घटना दो दिन पहले हुई थी। रामबहादुर की मौत हो गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें