फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: परिवार को सूचना देकर फंदे से लटककर युवक ने दी जान

Sat, 04 Apr 2026 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। त्रिलोकपुर थाने के पकड़ी पठान गांव में शुक्रवार को विनय (25) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि परिवार को फोन पर जानकारी देते हुए बाग में फंदा लगा लिया। परिजन वहां पहुंचे उसे फंदे से उतारकर सीएचसी इटवा ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, त्रिलोकपुर थाने के पकड़ी पठान निवासी विनय (25) पुत्र सीताराम पेशे से राजगीर था। वह अपने पिता के साथ काम करता था। गांव वालों के मुताबिक लगभग दो वर्ष पूर्व गांव की लड़की को भगा ले गया था, जिसमें लड़की के परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया था। जमानत से छूटने के बाद वह अपने पिता के साथ राजगीर का कार्य करने लगा।
चर्चा है कि एक दिन पूर्व इस बात की शिकायत युवक के बड़े भाई से कर दी। भाई ने विनय को डांट था। इससे आहत युवक ने शुक्रवार को देर रात फोन से घरवालों को सूचना देकर फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें