फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुर्बानी के लिए बकरों की खरीद हुई तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुर्बानी के लिए बकरों की बिक्री हुई तेज
विज्ञापन

हल्लौर बकरा मंडी में आठ से 65 हजार में बिके बकरे
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज/हल्लौर। बकरीद को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई है। बकरीद पर बकरों की कुर्बानी की परंपरा है। मंगलवार को हल्लौर बकरा मंडी में बकरों की खरीदारी को लेकर लोगों का हुजूम उमड़ा। इस दौरान आठ हजार से लेकर 65 हजार के बकरे बिके।
बकरीद इस बार 21 जुलाई को मनाया जाना है। मंडी में आठ हजार से लेकर 60 हजार तक के अपनी पसंद के मुताबिक बकरों की खरीद की। बकरा मंडी में लखनऊ, सीतापुर, राजस्थान, बहराइच, गोंडा के बकरा व्यापारी आते हैं। इस बार कोरोना का असर बकरा मंडी पर भी दिखाई दिया। मंडी में आए मुन्नू, कल्लू, लड्डन, सलीम, शमीम, शब्बीर, नफीस, जमील ने बताया कि पिछले दो वर्षों से कोरोना के चलते बकरीद प्रभावित हो जा रही है। व्यापार घाटे में पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आकर्षण का केंद्र रहा 65 हजार का बकरा
हल्लौर में मंगलवार को आयोजित बकरा मंडी में लोगों के आकर्षण का केंद्र 65 हजार का बकरा रहा। जिसे बडे़ ही खूबसूरत ढंग से सजा संवारकर व्यापारी लाया था। जिसे देखने के लिए लोग जुटे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें