फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘चिकित्सक के लिए मरीज का हित सर्वोपरि’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘चिकित्सक के लिए मरीज का हित सर्वोपरि’
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में शनिवार को मेडिकल के विद्यार्थियों ने सेवा की शपथ ली। ह्वाइट कोट सेरेमनी में एमबीबीएस प्रथम सत्र के विद्यार्थियों को एप्रिन पहनाकर शुभकामना दी गई। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने कहा कि चिकित्सक के लिए मरीज का हित सर्वोपरि होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि चिकित्सा पेशे की अलग ही जाति व धर्म है। मेडिकल छात्र-छात्राओं का परिवार अब यही है। एक चिकित्सक को मरीज के हित में कोई समझौता नहीं करना चाहिए। आप मरीज की जान बचाने के लिए उपचार करते हैं तो यह भी जिम्मेदारी है कि उसकी गोपनीयता उजागर न हो। कार्यक्रम में एनॉटमी विभाग के हसमतुल्लाह ने मेडिकल कॉलेज के बारे में पूरी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रथम सत्र में एबीबीएस की 100 सीटों पर प्रवेश के लिए नेशनल मेडिकल कमीशन ने मान्यता दी है। प्रथम चरण में 70 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है। दूसरे चरण में अन्य सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस मौके पर डॉ. वेद प्रकाश, डॉ. रंजन दीक्षित, डॉ. सना जमाली, डॉ. शिल्पी गंगवार सहित सभी फैकल्टी के लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें