फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबा संचालक को पीटकर रकम लूटी, पुलिस ने नहीं दर्ज किया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
ढाबा संचालक को पीटकर रकम लूटी, पुलिस ने नहीं दर्ज किया केस
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। उसका क्षेत्र के पकड़ी में स्थित एक ढाबे पर लक्जरी वाहन में सवार छह से सात हथियारबंद लोगों ने ढाबा संचालक को पीटकर लूटपाट की। स्थानीय पुलिस की हीलाहवाली पर पीड़ित ने ऑनलाइन शिकायत करने के साथ ही एसपी से कार्रवाई की फरियाद की है।
उसका थाना क्षेत्र के ग्राम महुलानी निवासी आर्यन पकड़ी चौराहे से आगे एक वाहन एजेंसी के बगल में ढाबा खोले हैं। शिकायती पत्र में उन्होंने लिखा है कि शुक्रवार की रात वह ढाबा बंद कर घर जा रहे थे। तभी लक्जरी वाहनों से उतरे छह से सात हथियारबंद लोगों ने उन्हें गालियां देनी शुरू कर दी। मना करने पर आरोपितों ने उनके भतीजे शुभम की कनपटी पर रिवाल्वर सटाकर पीटने लगे। उसके बाद आरोपित 1.20 लाख रुपये नकदी और मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि हमलावरों के गोरखपुर की तरफ जाने के दौरान उन्होंने बाइक से उसका राजा पुलिस चौकी तक उनका पीछा भी किया, लेकिन वे फरार हो गए। उनका आरोप है कि स्थानीय पुलिस को सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित ने एसपी से मामले में केस दर्ज कराने के साथ आरोपितों पर कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है। एसओ उसका अजय कुमार सिंह का कहना है कि मोबाइल पर इस घटना की सूचना मिली थी, लेकिन तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलेगी तो जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें