फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटान की चपेट में पुल के भी आने का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कटान की चपेट में पुल के भी आने का खतरा
विज्ञापन

परसा। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के खैरी शीतल प्रसाद ग्राम पंचायत में घोरही नदी की कटान तेज हो गई है। टीकर-करौता के बीच बने पुल को भी कटान की चपेट में आने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने डीएम से शीघ्र ही पुल को घोरही नदी की कटान से बचाने की मांग की है।
शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के खैरी शीतल प्रसाद ग्राम पंचायत के टीकर करौता के बीच बह रही घोरही नदी तेजी से कटान कर रही है। नदी की कटान से लगभग 15 दिन पहले सिंचाई विभाग ने लगभग 23 लाख रुपये की लागत से 300 मीटर की दूरी तक बचाव के लिए काम कराया था। वह अस्थाई ठोकर भी बह गया। पिछले दो दिनों से नेपाल के पहाड़ों पर हो रही तेज बारिश से घोरही नदी का जलस्तर बढ़ गया है। अब जब, नदी में पानी कम हो रहा है, तब वह बहुत तेजी से कटान कर रही है। नदी पर बना पुल भी कटान की जद में हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण कोदई साहनी, रामसिंह, विजय साहनी, राम हरीश, राकेश यादव, अशोक पासवान आदि के मुताबिक, पुल के पूर्वी छोर पर उत्तर की तरफ एप्रोच में मिट्टी न पटे होने से पहले से ही पुल की स्थिति खराब थी। पुल से सटे बने सड़क और पुल के बीच खाई हो गई थी। ग्रामीणों के कहने पर ग्राम प्रधान शिवकुमार साहनी ने खाई में मिट्टी पटवाकर आवागमन में आ रही दिक्कत को दूर करने का प्रयास किया था। ग्रामीणों के मुताबिक, अब जब नदी पुल के नीचे कटान कर रही है, तब पुल पर संकट आ गया है। अगर पुल भी कटान की जद में आया तो खैरी शीतल प्रसाद के करौता चिरहगना, नकोलडीह, मुरव्वनडीह पन्नापुर और तालकुंडा के तमकुहवा टोले का संपर्क क्षेत्र से कट जाएगा। इससे ग्रामीणों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।
ग्रामीण हरिराम, मोतीलाल, अर्जुन, कन्हैया, रामबहादुर, सुखराम, शिवनाथ, विश्वनाथ आदि ने जिलाधिकारी से पुल को कटान से बचाने के लिए उपाय करने की मांग की है। इस संबंध में सिंचाई विभाग के एई सादिक अली ने बताया कि यह सेतु निगम का मामला है।
विज्ञापन

विधायक ने की है जांच की मांग
शोहरतगढ़ के विधायक विनय वर्मा ने शुरुआती बारिश में कटान स्थल पर हुए कार्य पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की थी। उसके दूसरे दिन ही हल्की बाढ़ में बालू भरी आधी बोरियां बह गईं, जबकि पानी बढ़ा तो एक भी बोरी नजर नहीं आ रही है। इस मामले में जिलाधिकारी संजीव रंजन ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें