फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी साफ नहीं हुआ मौत का कारण

विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी साफ नहीं हुआ मौत का कारण
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के एनएच पर स्थित फजिहतवा नाले में महिला अमिरुनिशा (25) के शव मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। वहीं लोगों ने महिला के शरीर पर जख्म के निशान देखकर हत्या की आशंका जताई थी। अमिरुनिशा का पति फरार है। मृतका के मायके वालों ने कार्रवाई की गुहार लगाई है।
क्षेत्र के बांसी-बस्ती एनएच पर स्थित फजिहतवा नाले में बृहस्पतिवार को महिला का शव मिला था। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी तो शव की शिनाख्त अमिरुनिशा (25) पत्नी इकबाल निवासी बनगवां थाना भवानीगंज के रूप में हुई थी। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। प्रत्यक्षदर्शी शरीर और गले पर मिले जख्म के निशान से महिला की हत्या की आशंका जता रहे थे। स्थिति देखकर यह प्रतीत हो रहा था कि महिला की हत्या कर करके शव को फेंक दिया गया था।
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि नहीं हुई है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस तस्दीक के लिए पहुंची तो पति लापता मिला। अब तक पुलिस उस तक पहुंच नहीं सकी है। वहीं, महराजगंज जनपद के पिपरपतिया गांव निवासी व मृतका के चाचा सलीम बृहस्पतिवार को जोगिया कोतवाली पहुंचे। उन्होंने मामले की जांच करके कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एएसपी सुरेशचंद रावत ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। विसरा सुरक्षित किया गया है। मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इकबाल की सात शादियों की चर्चा
अमिरुनिशा की मौत की खबर मिलने के बाद भवानीगंज थाना क्षेत्र के बनगवां गांव में बुधवार को पुलिस पहुंची तो तरह- तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। लोगों के मुताबिक, अमिरुनिशा से पहले और भी कुछ महिलाओं से इकबाल की शादी हो चुकी है। चर्चा के मुताबिक, उसकी पहली शादी गोंडा में हुई थी। फिर तलाक हो गया। दूसरी बीवी रायपुर उत्तराखंड से लाया। उसका अब कोई पता नहीं है। तीसरी बीवी छत्तीसगढ़ से लाया। उसका भी कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन

चौथी बीवी बिहार से लाया। लगातार प्रताड़ित होने के कारण मायके वाले उसे लेकर चले गए। पांचवीं बीवी मुंबई के नासिक में रखा था, जिसे जलाकर मार डालने के आरोप में वह बस्ती में जेल में बंद था। उसके बाद उसने इटवा थाना क्षेत्र के मैना गांव में निकाह किया। लगातार प्रताड़ना से उस महिला का मानसिक संतुलन बिगड़ गया। उसके बाद उसने अमिरुनिशा से निकाह किया था। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें