भारतभारी। क्षेत्र के मोतीगंज चौराहे से भारतभारी मंदिर जाने वाले रास्ते पर लोहे से लदा टेंपो हाल ही में बने आरसीसी रोड के किनारे बुधवार को अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान राहगीर बाल-बाल बच गए।
बुधवार को मोतीगंज मार्ग से भारतभारी धाम जाने वाले मार्ग पर लोहे की छड़ से लदा टैंपो जा रहा था। अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पलट गया। इस दौरान राहगीर बाल-बाल बच गए। राहगीर रहमत अली, अल्ताफ, खुर्शीद, सुखसागर पांडेय, पवन गिरि, श्यामदेव, रविंद्र सोनी आदि ने कहा कि जब से यह सड़क बनी है, तभी से सड़क की पटरी नहीं बनी है। क्षेत्र के लोग पटरी बनाने की मांग कर रहे हैं, पर अब तक किसी जिम्मेदार ने ध्यान नहीं दिया। लोगों ने अफसरों से सड़क की पटरी बनवाने की मांग की है। संवाद