फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो चालक को पीटा, चार पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
टेंपो चालक को पीटा, चार पर केस दर्ज
विज्ञापन

परसा। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के सिसवा चौराहे के पास सवारी बैठाने की बात पर कुछ युवकों ने एक शनिवार को टेंपो चालक के साथ मारपीट की। टेंपो चालक ने शोहरतगढ़ थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने चार युवकों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सब्जी मंडी शोहरतगढ़ के निवासी राहुल गुप्ता शनिवार देर शाम बढ़नी से अपना टेंपो लेकर घर आ रहे थे। वह शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के सिसवा चौराहे पर पहुंचे थे कि तभी बढ़नी की ओर से कार में बैठकर कुछ लोग आकर उनके टेंपो को रोक लिए और गाली गलौज करते हुए उनको पीटने लगे।
विज्ञापन

आसपास के लोगों के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह राहुल वहां से निकल पाए। लोगों के मुताबिक, राहुल की शोहरतगढ़ टैक्सी स्टैंड पर सवारी बैठाने पर बढ़नी के टेंपो चालक से कुछ दिन पहले झड़प हो गई थी और शनिवार की घटना उसी के प्रतिकार में की गई।
विज्ञापन

राहुल ने शोहरतगढ़ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में शोहरतगढ़ एसएचओ राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि राहुल की तहरीर पर बढ़नी के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें