फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022: सिद्धार्थनगर में मुख्यमंत्री योगी की सभा देखते समय गिरा टीनशेड, तीन बच्चों समेत छह जख्मी

Tue, 01 Mar 2022 04:55 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर

सार

सिद्धार्थनगर में सीएम की चुनावी सभा के पास हादसा हो गया। बुद्ध विद्यापीठ इंटर कॉलेज में सीएम की चुनावी सभा थी। इसी दौरान रैली में योगी को देखने आये लोग स्कूल की बाउंड्रीवाल पर बने मेवालाल के टिनशेड पर चढ़ गए। भीड़ अधिक होने से टीन शेड गिर गया।
विज्ञापन
सभा स्थल के पासटीन शेड गिरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी सभा देखने गए छह लोग हादसे का शिकार हो गए। सभा स्थल के पास बाउंड्रील से सटा टीन शेड गिर गया। आसपास के लोगों ने उन्हें बर्डपुर सीएचसी में भर्ती करवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


घटना मंगलवार को बर्डपुर स्थित बुद्ध विद्यापीठ इंटर कॉलेज पर हुई। मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर में स्थित बुद्ध विद्यापीठ इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी सभा थी। उन्हें सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि देखने आये लोग स्कूल की बाउंड्रीवाल पर बने मेवालाल के टिनशेड पर चढ़ गए। 

भीड़ अधिक होने से टीनशेड टूटकर गिर गया। जिसमें 3 बच्चों सहित 6 लोग घायल हो गए। घायल बच्चों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बर्डपुर लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार घायल बच्चों में सिंघोरवा निवासी ओमप्रकाश (13), ओमकार (12) और परसपुर निवासी आशिक (14) है। 
विज्ञापन


जबकि चकइजोत निवासी सतीश (33) और बनगाई निवासी दिवाकर (29) के पैर में चोट व रामनगर निवासी हरिराम (35) को हल्की चोटे आई है। चिकित्सक के मुताबिक सभी खतरे से बाहर हैं और अब सब ठीक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें