सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश के बैनर तले ड्रेनेज कार्यालय परिसर में कर्मचारियों का धरना शनिवार को पांचवें दिन भी जारी रहा।
अधिशासी अभियंता यूके सिंह से वार्ता के बाद भी बात नहीं बनी, जिसके बाद कर्मचारियों ने मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया।
जिलाध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जनार्दन प्रसाद पांडेय से ईपीएफ, जीपीएफ, सर्विस बुक व खंडीय स्तर का आपूर्ति आदेश हटाने के पक्ष में अधिशासी अभियंता नहीं हैं।
सिंचाई संघ इसका विरोध जारी रखेगा। इस बीच अन्य कर्मचारी संगठनों ने भी धरने का समर्थन करना शुरू कर दिया है। राज्य कर्मचारी महासंघ के मंत्री श्रीपति मौर्य ने सिंचाई संघ का अपना समर्थन देते हुए धरना स्थल पर पहुंचे और मांगे पूरी न होने पर सामूहिक अनशन पर बैठने की घोषणा की।
इस दौरान नरेंद्र देव प्रसाद, राजकुमार श्रीवास्तव, जगदंबिका धर दूबे, नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, अवधेश प्रसाद पांडेय, शिव कुमार साहू, मोहम्मद सिद्दीक, कल्पनाथ, वीरेंद्र कुमार, राम सहाय, लक्षीराम, अशर्फीलाल, अशोक कुमार श्रीवास्तव, राम प्रताप शुक्ल, ज्ञानप्रकाश, शंभू प्रसाद आदि मौजूद रहे।