डुमरियांगज से सपा प्रत्याशी के रूप में मलिक कमाल यूसुफ के नाम की घोषणा के बाद हो रही बयानबाजी पर पार्टी पदाधिकारियों ने कड़ी आपत्ति जताई है। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यकारिणी की शनिवार को हुई बैठक में आलाकमान के निर्णय पर सवाल उठाने वाले नेताओं पर तीखा प्रहार किया गया।
जिलाध्यक्ष अजय चौधरी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व के फैसले पर विरोधाभासी बयान बंद होने चाहिए। पार्टी के सामने मिशन 2017 की बड़ी चुनौती है, जिसको देखते हुए कार्यकर्ता एकजुट होकर कड़ी मेहनत करें।
विकास संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए समाजवादी साईकिल यात्रा 18-27 अप्रैल के बीच निकाली जाएगी, जिसको सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से जुट जाएं।
बैठक को पूर्व विधायक लालजी यादव, विधायक मलिक कमाल यूसुफ, जिला सचिव अनूप यादव, उदयभान तिवारी, राज्य महिला आयोग की सदस्य जुबैदा चौधरी, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष आशीष अग्रहरि, सयुस जिलाध्यक्ष चंद्रजीत जायसवाल, यूथ ब्रिगेड के जिला महासचिव खुर्शीद अहमद, गुलाम नबी आजाद, जोखन चौधरी, जगराम यादव, कमरुज्जमा, जवाहिर निषाद ने भी संबोधित किया। इस दौरान तौलेश्वर निषाद, तेज प्रताप सिंह, बालकृष्ण जायसवाल, इद्रीश पटवारी, बाबूराम यादव, विजय यादव, सोनू यादव, चंद्रमणि यादव, अबरार अहमद, कृष्ण मुरारी यादव, दयाराम लोधी आदि मौजूद रहे।
विरोध से आहत नजर आए कमाल यूसुफ
डुमरियांगज से घोषित सपा प्रत्याशी मलिक कमाल यूसुफ बैठक के दौरान काफी भावुक दिखे। लगातार हो रहे विरोध व बायनबाजी से आहत दिखे कमाल यूसुफ ने कहा कि पार्टी ने उन्हें टिकट दिया है। यदि किसी को उनके नाम पर आपत्ति है तो वह पार्टी आलाकमान के सामने अपनी बात रखे। इधर-उधर बयानबाजी करने से पार्टी की छवि खराब हो रही है और जनता के बीच गलत संदेश जा रहा है।