फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा में बहाया पसीना, 84 का हुआ एनसीसी कैडेट्स के लिए चयन

विज्ञापन
शहर में स्थित बुद्ध विद्यापीठ महाविद्यालय के परिसर में एनसीसी में नामांकन के लिए दौड़ लगाते युव? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
परीक्षा में बहाया पसीना, 84 का हुआ एनसीसी कैडेट्स के लिए चयन
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। नगर के बुद्ध विद्यापीठ महाविद्यालय में शनिवार को एनसीसी के बी और सी सर्टिफिकेट के लिए भर्ती प्रक्रिया अपनाई गई। इसमें शारीरिक परीक्षा पास करने वाले 84 विद्यार्थियों का चयन हुआ।
नगर के बुद्ध विद्यापीठ महाविद्यालय में एनसीसी प्रभारी दीपक देव तिवारी और सूबेदार रमेश कुमार की देखरेख में भर्ती के लिए शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 107 छात्र-छात्राओं ने लंबाई, ऊंची कूद, लंबी कूद, दौड़ और लिखित परीक्षा में हिस्सा लिया। इसमें 57 छात्र और 27 छात्राओं का चयन हुआ। इस दौरान चयनित छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि इसमें प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कैडेट को सेना और अर्धसैनिक बल में जाने के लिए छूट मिलती है। बशर्ते पूरी मेहनत और लगन के साथ प्रशिक्षण लेने की जरूरत है। इस दौरान सीनियर अंडर ऑफिसर शादाब, उत्पल वर्मा, सूरज, सुरेश, संदीप पांडेय, प्रीती, नेहा, अंजली मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें