फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: निगरानी बढ़ी, पकड़ में आने लगे तस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत- नेपाल सीमा पर निगरानी बढ़ा दी गई। अतिरिक्त फोर्स लगने के साथ ही 24 घंटे पैनी नजर रखी जाने लगी तो तस्कर कुछ दिन खामोश रहे, लेकिन एकाएक फिर धंधा शुरु कर दिया। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों ने दबोच लिया।
बढ़नी बाॅर्डर पर चरस तो ककरहवा क्षेत्र में नेपाली शराब पकड़ी गई। वहीं, नेपाल में आए दिन बड़ी खेप गांजा और चरस बरामद किया जा रहा है। जो किसी ने किसी माध्यम से बाॅर्डर पार जरूर पहुंचता है।
विज्ञापन

क्योंकि पूर्व में हुई कार्रवाई में नेपाल में पकड़े गए तस्करों ने बाॅर्डर तक डिलीवरी पहुंचाने की बात को स्वीकार किया है। सूत्रों की मानें तो बाॅर्डर पर चौकसी लंबे समय तक चलने वाली है। इसलिए तस्कर बाॅर्डर इलाके नए चेहरों को तलाश कर धंधे में उतर रहे हैं। ऐसे में सुरक्षा एजेंसी और सीमावर्ती थानों की पुलिस को अलर्ट रहना होगा।
जिले की सीमा नेपाल बाॅर्डर से लगती है। पांच थाना क्षेत्रों की 68 किलोमीटर सीमा नेपाल से लगती है। सीमा खुली होने का तस्कर लाभ उठाते हैं। चावल, गेहूं, खाद्य पदार्थ, सोना, चांदी और सब्जी की तस्करी सीजन और मांग के हिसाब तस्करी होती है, लेकिन मादक पदार्थ की तस्करी हमेशा होती है।
इसमें गांजा और चरस अकसर पकड़ा जाता है और नेपाल से लाने के बाद सामने आती है। कई बार अफीम और हेरोइन भी पकड़ा जाता है। पहलगाम हमला और भारत की ओर से की गई ऑपरेशन सिंदूर कार्रवाई के बाद भारत- नेपाल सीमा पर घुसपैठ की आशंका को देखते हुए एकाएक बार्डर पर तस्करी की रफ्तार थम सी गई थी।
कारण सीजन के हिसाब से होने वाली गेहूं, प्याज आदि की तस्कर बंद हो गई थी। कारण 24 घंटे हर प्वाइंट पर नजर रखी जा रही है। पर 10 से 15 दिन के इंतजार के बाद तस्कर सक्रिय होने लगे हैं।
हालांकि, उनकी सक्रियता से तस्कर पकड़े गए। लेकिन, तस्कर फिर सक्रिय हो रहे हैं, ऐसा बार्डर से जुड़े सूत्र जानकारी दे रहे हैं। उनका कहना कि अब तस्करों को अहसास हो चुका है कि यह सख्ती लंबे समय तक चलने वाली है। ऐसे में फिर सक्रिय हो रहे हैं।
विज्ञापन

ढ़ेबरुआ और एसएसबी बढ़नी की टीम ने एक किलो चरस के साथ दो तस्करों को पकड़ा था। इसके साथ ही मोहाना पुलिस महराजगंज जनपद के पुरंदपुर के युवक को शराब की खेप के साथ पकड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें